JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन पेपर 2 आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, चैलेंज डेट, आपत्ति शुल्क जानें
Saurabh Pandey | February 15, 2025 | 04:26 PM IST | 1 min read
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2ए (बी. आर्क) और 2बी (बी. प्लानिंग) की आंसर की और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग की आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का आपत्ति शुल्क रात 11:50 बजे तक जमा करना होगा।
उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रोसेसिंग शुल्क के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम और 16 फरवरी के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।
JEE Main 2025 Answer Key: फाइनल आंसर की
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कीज फाइनल होंगी।
JEE Main 2025 Answer Key: हेल्प डेस्क
जेईई मेन 2025 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के आंकड़े; सामान्य श्रेणी से 12 टॉपर, 1 महिला अभ्यर्थी शामिल
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच