Trusted Source Image

JEE Main 2026 Answer key (Out) Live: जेईई मेन सेशन 1 आंसर की जारी, 6 फरवरी तक चैलेंज, रिजल्ट डेट जानें

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 09:59 AM IST | 8 mins read

जेईई मेन 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद, उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिका और अंतरिम उत्तर कुंजी की समीक्षा कर सकते हैं।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.

Try Now
JEE Main 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
JEE Main 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज 4 परवरी को जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। एनटीए जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद आपत्ति दर्ज करने की विंडो खुल जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। जेईई मेन सत्र 1 की उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार 6 फरवरी, 2026 तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन आंसर की चैलेंज शुल्क

जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) की अंतरिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्रों और उनके रिकॉर्ड किए गए उत्तरों सहित, आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी (यदि कोई हो) को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये की प्रोसेसिंग शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jee mains 2026 session 1 Final Answer Key: फाइनल उत्तर कुंजी

जेईई मेन 2026 सेशन 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी 12 फरवरी को परिणाम के साथ जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन की फाइनल उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों के आधार पर परीक्षा के अंकों की गणना पर्सेंटाइल स्कोर के लिए की जाती है।

Jee mains 2026 session 1 Answer Key: आंसर की चैलेंज विंडो

  1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. जेईई मेन अंतरिम उत्तर कुंजी चुनौती लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. अब प्रश्न संख्या और उत्तर पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अब आवश्यक आपत्ति शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।

Also read JEE Main 2026 January 28 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 पेपर एनालिसिस जारी, मध्यम रहा कठिनाई स्तर

Jee mains 2026 session 1 Result: सेशन 1 रिजल्ट डेट

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 2026 का परिणाम 12 फरवरी तक घोषित कर दिया जाएगा। सत्र 1 के परिणाम में रैंक या कटऑफ शामिल नहीं होगा; हालांकि, इसमें विषयवार प्रतिशत स्कोर और ओवरऑल प्रतिशत शामिल होगा।

Jee mains 2026: परीक्षा कब हुई थी?

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र 21 से 29 जनवरी तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए आयोजित किया गया था। पेपर 1 की परीक्षाएं 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की गईं, जिसमें प्रत्येक दिन दो शिफ्ट- पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।

जेईई मेन का दूसरा पेपर- जिसमें पेपर 2ए (बी.आर्किटेक्चर) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) शामिल थे, 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications