JEE Main 2026 April 4 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 4 शिफ्ट 1 एनालिसिस, ओवरऑल मध्यम रहा कठिनाई स्तर
Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 01:25 PM IST | 2 mins read
एनटीए बीटेक और बीई के पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित करेगी, जबकि बीआर्क और बीप्लानिंग के पेपर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा आज, 4 अप्रैल को संपन्न करा ली है। पहली पाली की परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम रहा है। यह पेपर 2 अप्रैल की दूसरी शिफ्ट के समान था और जनवरी की शिफ्टों की तुलना में थोड़ा आसान था।
वहीं विषय-वार विश्लेषण की बात करें तो गणित सबसे कठिन विषय रहा, उसके बाद फिजिक्स का स्थान रहा, जबकि केमिस्ट्री सबसे आसान रही।
jee mains 2026 session 2: फिजिक्स पेपर का एनालिसिस
- ओवरऑल कठिनाई स्तर: फिजिक्स सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान था।
- तुलना - गणित की तुलना में 4 अप्रैल की सुबह की शिफ्ट का फिजिक्स का पेपर काफी आसान था।
- शिफ्ट वाइज तुलना - यह पेपर 2 अप्रैल 2026 की शिफ्ट के समान था और जनवरी 2026 की शिफ्ट की तुलना में अधिक आसान था।
- समय प्रबंधन - अधिकांश छात्र फिजिक्स सेक्शन को 45 से 50 मिनट के भीतर पूरा करने में सक्षम थे।
- प्रश्न हल करना - छात्र बिना किसी विशेष कठिनाई के अधिकांश प्रश्नों को हल करने में सफल रहे।
jee mains 2026 session 2: केमिस्ट्री पेपर का एनालिसिस
केमिस्ट्री सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर आसान था। कमिस्ट्री सेक्शन फिजिक्स और गणित की तुलना में अपेक्षाकृत आसान था। 4 अप्रैल की सुबह की शिफ्ट का केमिस्ट्री सेक्शन 2 अप्रैल की सुबह और शाम की शिफ्ट की तुलना में आसान था। केमिस्ट्री का स्तर JEE Mains जनवरी 2026 सत्र के समान था। फिजिकल केमिस्ट्री का भार अधिक था। कुल मिलाकर, तीनों सेक्शंस का वेटेज फिजिकल केमिस्ट्री > अकार्बनिक केमिस्ट्री > कार्बनिक केमिस्ट्री के क्रम में था।
jee mains 2026 session 2: गणित सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर कठिन
गणित सेक्शन का ओवरऑल कठिनाई स्तर कठिन था। फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शंस की तुलना में गणित सेक्शन अपेक्षाकृत कठिन था। इस सत्र का गणित सेक्शन 2 अप्रैल, 2026 को हुए जेईई मेन के शाम के सत्र की तुलना में आसान था। यह JEE Main 2025 के जनवरी सत्र की तुलना में भी आसान था।
कुल मिलाकर, गणित सेक्शन अन्य सेक्शंस की तुलना में अधिक लंबा और समय लेने वाला था। इस सत्र के कई प्रश्नों ने छात्रों की JEE की मूल अवधारणाओं की समझ का परीक्षा किया।
Quick Watch
]अगली खबर
]JEE Main 2026 April 2 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 2 शिफ्ट 1 कठिनाई स्तर आसान से मध्यम; गणित चुनौतीपूर्ण
छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस शिफ्ट का कुल कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। छात्रों ने फिजिक्स वाले हिस्से को सबसे आसान माना। वहीं, गणित को चुनौतीपूर्ण को बताया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी