Trusted Source Image

JEE Main 2026 Live: जेईई मेन जनवरी 21 शिफ्ट 1, 2 एनालिसिस जारी, प्रश्न पत्र, आंसर की, कठिनाई स्तर जानें

Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 10:50 PM IST | 6 mins read

एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 जनवरी 21 की दोनों शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो गई है। जेईई मेन परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। (करिअर्स360)
जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। (करिअर्स360)

नई दिल्ली : जेईई मेन 2026 का 21 जनवरी शिफ्ट 2 का एग्जाम खत्म हो गया है। कोचिंग इंस्टीट्यूट और सब्जेक्ट एक्सपर्ट शिफ्ट 2 के मेमोरी-बेस्ड क्वेश्चन पेपर और सॉल्यूशन जारी करेंगे। जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

जेईई मेन 2026 के पहले दिन के पहले सत्र का प्रश्नपत्र 'मध्यम' स्तर का था। विषयवार कठिनाई स्तर और अनौपचारिक उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे कि उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकें और जेईई मेन्स 2026 के अपने स्कोर का अनुमान लगा सकें।

जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री विषय के कार्बनिक भाग का भार कम था। कुल मिलाकर परीक्षा संतुलित थी और सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।

jee mains 2026: परीक्षा तिथि

जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। जिन उम्मीदवारों ने आधार सत्यापन का विकल्प नहीं चुना है, उन्हें सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

Also read JEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का तीसरा दिन आज, जानें गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, दस्तावेज, कटऑफ

जेईई मेन रैंक vs परसेंटाइल

जेईई मेन अंक
जेईई मेन पर्सेंटाइल
119 - 110
95.983027 - 95.05625037
109 - 100
94.96737888 - 93.8020333
99 - 90
93.67910655 - 92.21882783
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications