Trusted Source Image

JEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन जनवरी 22 शिफ्ट 2, क्वेश्चन पेपर, एनालिसिस, आंसर की जानें

Santosh Kumar | January 22, 2026 | 11:02 PM IST | 8 mins read

जेईई मेन 2026 जनवरी 22 शिफ्ट 2 परीक्षा का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम था। 22 जनवरी 2026 को आयोजित जेईई मेन परीक्षा के सुबह के सत्र की तुलना में, प्रश्नपत्र का स्तर लगभग समान मध्यम ही रहा।

जेईई मेन 2026 परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में पहला कदम है। (इमेज-विकीमीडिया कॉमन्स)
जेईई मेन 2026 परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में पहला कदम है। (इमेज-विकीमीडिया कॉमन्स)

JEE Main 2026 January 22 Exam Live Updates: जेईई मेन 2026 सेशन 1 के दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। एनटीए द्वारा आयोजित जेईई 2026 परीक्षा पेपर 1 (बीटेक/बीई कोर्स के लिए) के लिए दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। यह परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने की दिशा में पहला कदम है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सख्त गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपना प्रिंटेड जेईई मेन एडमिट कार्ड, मूल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड), और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।

इसके अलावा सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरकर लाना जरूरी है। जेईई मेन रिपोर्टिंग टाइम सुबह की शिफ्ट के लिए 7.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1.30 बजे है। गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी।

JEE Main 2026 Shift 1 Question Paper: जेईई मेन जनवरी 21 एनालिसिस

जेईई मेन 2026 जनवरी 21 की परीक्षा में ओवरऑल मॉडरेट डिफिकल्टी देखी गई। जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन रहा। जेईई मेन 2026 जनवरी 21 शिफ्ट 2 पेपर आसान से मध्यम, गणित कठिन रही।

एग्जाम के बाद, कोचिंग इंस्टीट्यूट मेमोरी-बेस्ड क्वेश्चन पेपर और अनऑफिशियल आंसर-की जारी करेंगे। ये स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद करेंगे। जेईई मेन 2026 आंसर-की पीडीएफ एनटीए द्वारा jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।

Also readJEE Main 2026 LIVE: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का तीसरा दिन आज, जानें गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, दस्तावेज, कटऑफ

JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस

जेईई मेन 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा:

  • एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (ए4 साइज)।
  • कम से कम दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो (एक फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी)।
  • फॉर्म में अपलोड किया गया वैध फोटो आईडी प्रूफ में (फोटोकॉपी/मोबाइल इमेज मान्य नहीं)।
  • पहचान सत्यापन पूरा न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • नॉन-आधार आईडी वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफ़िकेट/यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
  • पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को, स्क्राइब की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न हो।

Dress Code for JEE Mains 2026: जेईई मेन के लिए ड्रेस कोड

जेईई मेन 2026 ड्रेस कोड के नियम काफी सख्त हैं। कैंडिडेट्स को साधारण कपड़े पहनने होंगे। मेटल बटन, जिपर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, या मल्टीलेयर कपड़े पहनने से बचें। लड़कियों को भी हेयर बैंड या क्लिप कम से कम लगाने चाहिए।

सिख उम्मीदवारों को 'कड़ा' पहनने और 'कृपाण' ले जाने की इजाजत है। मोबाइल फोन, घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से मना हैं। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी।

डायबिटीज वाले कैंडिडेट्स को पानी की बोतल और फल जैसी एक्स्ट्रा चीजें ले जाने की इजाजत है, लेकिन उन्हें पहले से अधिकारियों को बताना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा कैंसिल की जाएगी और बैन लगा दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications