Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 09:51 AM IST | 5 mins read
जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 29 जनवरी को सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। जेईई मेन 2026 की बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और बीआर्क एंड बीप्लानिंग दोनों की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।
जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। परीक्षार्थियों को इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार जेईई मेन 2026 जनवरी 29 की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा एनालिसिस की जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में बताए गए रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए, जिससे जांच के दौरान होने वाली समस्या से बचा जा सके। यह परीक्षा जनवरी सत्र के जेईई मेन 2026 का अंतिम पेपर है।
परीक्षा एजेंसी ने एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। जेईई मेन 2026 कड़ी निगरानी में आयोजित की जा रही है। जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में कराई जाती है।
जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 एनालिसिस के अनुसार, अब तक के विश्लेषण के आधार पर 23 जनवरी 2026 को आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन 1 की दूसरी शिफ्ट का पेपर सबसे कठिन पेपर माना जा रहा है। मुख्य रूप से इसके लंबे प्रश्नों और भौतिकी तथा गणित अनुभागों के उच्च कठिनाई स्तर के कारण परीक्षा को कठिन माना गया।
जेईई मेन अप्रैल सेशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 2026 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार दोनों सत्रों में उपस्थित हो सकते हैं।