Santosh Kumar | November 4, 2025 | 09:59 AM IST | 31 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 परीक्षा शहरों की संख्या 284 से बढ़ाकर 323 कर दी है।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
JEE Main 2026 Registration Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 पंजीकरण तिथियां जारी कर दी हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21 से 30 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देश के प्रमुख संस्थानों, जैसे आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र जनवरी में होगा, जबकि दूसरा सत्र 1 से 10 अप्रैल तक निर्धारित है। जेईई मेन 2026 सत्र 1 पंजीकरण विंडो अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय होने की उम्मीद है।
जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए पंजीकरण विंडो सत्र 1 की परीक्षा के बाद सक्रिय होगी। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची दोनों सत्रों के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी। एनटीए ने आवेदन दस्तावेजों को अपडेट करने की सलाह दी है।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 2026 सत्र के लिए, 2024 या 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए कक्षा 12वीं में 75% अंक (एससी/एसटी के लिए 65%) अनिवार्य है, यदि एनआईटी/आईआईटी/सीएफटीआई में प्रवेश लेना हो। प्रयासों की संख्या तीन वर्षों में अधिकतम छह (दो सेशन प्रति वर्ष) तक सीमित है।
Also readJEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 1, 2 परीक्षा तिथि jeemain.nta.ac.in पर घोषित, पंजीकरण डेट का इंतजार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
एनटीए ने आधार-आधारित सत्यापन प्रणाली शुरू की है। उम्मीदवार अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर सकेंगे, जिससे नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो और पता जैसी जानकारी स्वतः प्राप्त हो जाएगी।
हालांकि, यदि कोई त्रुटि हो जाती है, तो आवेदन भरते समय सुधार का विकल्प उपलब्ध होगा। जेईई मेन 2026 आवेदन में सहायता के लिए, उम्मीदवार +91-11-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई/बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाती है। एनटीए ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी कर उम्मीदवारों से अपने प्रमाणपत्रों को अपडेट करने को कहा है।
Santosh Kumar