JEE Main 2026 Session 2: कुवैत, दुबई और बहरीन से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर संबंधी एडवाइजरी जारी
Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 12:48 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सेशन 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल 2026 सत्र की संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) के लिए कुवैत, दुबई और बहरीन से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर संबंधी एडवाइजरी जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कुवैत और दुबई के उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना जारी कर दी गई है।
परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक भारत में और भारत के बाहर कुछ शहरों में किया जाएगा। जेईई मेन 2026 सेशन 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 26 मार्च को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “कुवैत और दुबई के अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। वहीं, बहरीन से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भारतीय दूतावास के साथ समन्वय (Coordination) कर रहा है।”
आगे कहा गया कि, जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के लिए परीक्षा शहरों में किसी भी बदलाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in विजिट करने की सलाह दी गई है।
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2026 शेड्यूल के अनुसार, पेपर 1 (बीई/ बीटेक) का आयोजन 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को किया जाएगा। पेपर 2A (B. Arch) एंड पेपर 2B (B.Planning) और पेपर 2A व 2B (B.Arch व B. Planning) दोनों की परीक्षा 7 अप्रैल को कराई जाएगी।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: प्रवेश पत्र
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी