JEE Main 2025 April 9 Live: जेईई मेन अप्रैल 9 पेपर 2 एनालिसिस जारी, आंसर की, डाउनलोड क्वेश्चन पेपर

Santosh Kumar | April 9, 2025 | 10:28 PM IST | 8 mins read

एनटीए देशभर के कई शहरों और 15 विदेशी शहरों में सेशन 2 परीक्षा आयोजित कर रहा है। जेईई मेन रिजल्ट 17 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। (इमेज-करियर्स360 )

JEE Main 2025 Session 1 April 9 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के पेपर 2 की परीक्षा के अंतिम दिन का समापन कर दिया है। जेईई मेन 2025 9 अप्रैल की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई- पेपर 2ए (बीआर्क) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2बी (बीप्लान) सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली।

इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया। नोटिस में एनटीए ने बताया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण पश्चिम बंगाल में परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया। यह बदलाव 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए था।

JEE Main 2025 April 9 Exam: परीक्षा का समय

एनटीए देशभर के कई शहरों और 15 विदेशी शहरों में जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।

JEE Mains 2025 Exam Guidelines: एनटीए दिशानिर्देश

जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-

  • जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के अलावा, उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान प्रमाण भी साथ लाना होगा।
  • जेईई मेन के ड्राइंग पेपर के लिए, उम्मीदवारों को अपना खुद का ज्यामिति बॉक्स सेट, पेंसिल, इरेज़र और रंगीन पेंसिल या क्रेयॉन लाना होगा।
  • उम्मीदवारों को ड्राइंग शीट पर वाटर कलर का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
  • मधुमेह के मरीज छात्रों को चीनी की गोलियां, फल (जैसे केले, सेब, संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें लाने की अनुमति होगी।
  • छात्रों को चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच जैसे पैक किए गए खाद्य पदार्थ नहीं लाने दिए जाएंगे।
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल से बाहर निकलते समय निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा।
  • अगर उम्मीदवार एडमिट कार्ड जमा नहीं करते हैं तो उनके उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स के लिए शुरू

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सत्र 2 की शेष परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • डिटेल्स चेक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]