Santosh Kumar | January 30, 2025 | 09:52 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सत्र 1 की आंसर-की जारी करेगा।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के आंकड़े जारी किए हैं। आज (30 जनवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आखिरी दिन था। एनटीए ने दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं। इस दौरान जेईई मेन 2025 सेशन 1 में 94.4% और यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज की गई।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 से 27 जनवरी 2025 तक दो पालियों में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और 22 से 30 जनवरी 2025 तक जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
जेईई मेन 2025 परीक्षा 284 भारतीय शहरों और 15 अन्य देशों के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए, जिससे उपस्थिति 94.4% रही।
ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर बाकी परीक्षाएं सीबीटी थीं, जबकि ड्राइंग टेस्ट पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया। इसके अलावा एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,49,490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.5% दर्ज की गई। एनटीए ने परीक्षा आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बता दें कि एनटीए ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए लाइव सीसीटीवी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मोबाइल जैमर जैसे सख्त कदम उठाए। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और सिटी कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए थे।
एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 और जेईई मेन 2025 सत्र 1 की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकेंगे।