JEE Mains Session 2 Result 2026: जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट कल आएगा, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | April 19, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Mains) सेशन 2 2026 का परिणाम कल जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार 20 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन्स स्कोर कार्ड 2026 में प्रत्येक विषय के लिए एनटीए प्रतिशत अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित), कुल एनटीए स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।
JEE Advanced 2026: पात्रता जानें
जेईई मेन्स 2026 के बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार (सभी श्रेणियों सहित) जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ हो। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। एक अभ्यर्थी लगातार 2 वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है।
अप्रैल 2026 सत्र के लिए 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित जेईई मेन्स 2026 में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जेईई मेन्स 2026 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
एनटीए द्वारा 11 अप्रैल, 2026 जेईई मेन्स सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां उठाने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in पर विजिच करें।
JEE Mains Result: डाउनलोड करने के चरण
जेईई मेन्स सत्र 2 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- “जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच