Santosh Kumar | February 10, 2025 | 10:58 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 10 फरवरी को 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि, आधिकारिक पोर्टल पर यह '500 इंटरनल सर्वर एरर' दिखा रहा है, लेकिन एनटीए ने रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा आयोजित की।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 पहले ही जारी कर दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.4% रही।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को आयोजित किया गया था। परीक्षा देश-विदेश में 618 केंद्रों पर हुई।
एनटीए जेईई मेन 2025 रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।