Santosh Kumar | June 24, 2025 | 12:44 PM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी राउंड की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 27 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 तक अपने विकल्प भर सकेंगे। जीकप राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई 2025 को जारी होगी।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
जेईईसीयूपी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपनी पसंद का संस्थान और कोर्स चुन सकेंगे।
जारी अधिसूचना में अभ्यर्थियों को पिछले वर्ष 2024 की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक को देखकर अधिक से अधिक विकल्प भरने की सलाह दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी अपना लॉगइन आईडी या पासवर्ड भूल गया है तो उसे रीसेट कर सकता है।
काउंसलिंग के पहले 3 चरण ऑनलाइन होंगे। यूपी में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी, चाहे वे किसी भी राज्य के निवासी हों, इसमें भाग ले सकेंगे। साथ ही, उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी भाग ले सकेंगे जिनका कार्यस्थल यूपी में है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन सभी जिलों में बनाए गए हेल्प सेंटर पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने जिले के हेल्प सेंटर से यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
Also readJEECUP Result 2025 (Out) Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप रिजल्ट जारी; काउंसलिंग 27 जून से, कटऑफ जानें
काउंसलिंग के पहले 3 चरण केवल यूपी के अभ्यर्थियों के लिए होंगे। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी चौथे चरण से ही काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को फ्लोट या फ्रीज में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
वेरिफिकेशन के बाद संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और बची हुई फीस जमा करनी होगी। अगर पहले राउंड में सीट मिलने के बाद कोई फ्लोट ऑप्शन चुनकर फीस जमा नहीं करता है तो वह अगले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगी। पहले तीन राउंड के लिए जीकप काउंसलिंग शेड्यूल 2025 नीचे दिया गया है-
| प्रक्रिया | राउंड 1 | राउंड 2 | राउंड 3 |
|---|---|---|---|
चॉइस फिलिंग (केवल यूपी के योग्य अभ्यर्थी) | 27 जून - 2 जुलाई | 9 जुलाई - 11 जुलाई | 18 जुलाई - 20 जुलाई |
सीट अलॉटमेंट | 3 जुलाई | 12 जुलाई | 21 जुलाई |
फ्रीज़/फ्लोट विकल्प चयन व सिक्योरिटी + काउंसलिंग फीस जमा (ऑनलाइन) | 4 जुलाई - 6 जुलाई | 13 जुलाई - 15 जुलाई | 22 जुलाई - 24 जुलाई (सभी अभ्यर्थी ऑटो-फ्रीज) |
दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) | 4 जुलाई - 7 जुलाई (6 बजे तक) | 14 जुलाई - 16 जुलाई (6 बजे तक) | 22 जुलाई - 25 जुलाई (6 बजे तक) |
सीट वापसी | 8 जुलाई | 17 जुलाई | 26 जुलाई (1st से 3rd राउंड तक) |