JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग शेड्यूल सभी राउंड के लिए जारी, राउंड 1 चॉइस फिलिंग 27 जून से 2 जुलाई
Santosh Kumar | June 24, 2025 | 12:44 PM IST | 2 mins read
जेईईसीयूपी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी राउंड की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 27 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 तक अपने विकल्प भर सकेंगे। जीकप राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई 2025 को जारी होगी।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
जेईईसीयूपी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपनी पसंद का संस्थान और कोर्स चुन सकेंगे।
जारी अधिसूचना में अभ्यर्थियों को पिछले वर्ष 2024 की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक को देखकर अधिक से अधिक विकल्प भरने की सलाह दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी अपना लॉगइन आईडी या पासवर्ड भूल गया है तो उसे रीसेट कर सकता है।
JEECUP 2025 Counselling: काउंसलिंग के पहले 3 चरण ऑनलाइन
काउंसलिंग के पहले 3 चरण ऑनलाइन होंगे। यूपी में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी, चाहे वे किसी भी राज्य के निवासी हों, इसमें भाग ले सकेंगे। साथ ही, उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी भाग ले सकेंगे जिनका कार्यस्थल यूपी में है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन सभी जिलों में बनाए गए हेल्प सेंटर पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने जिले के हेल्प सेंटर से यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
Also read JEECUP Result 2025 (Out) Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप रिजल्ट जारी; काउंसलिंग 27 जून से, कटऑफ जानें
JEECUP Counselling 2025: पहले 3 चरण यूपी के छात्रों के लिए
काउंसलिंग के पहले 3 चरण केवल यूपी के अभ्यर्थियों के लिए होंगे। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी चौथे चरण से ही काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को फ्लोट या फ्रीज में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
यदि अभ्यर्थी फ्रीज विकल्प चुनता है तो उसे ₹3000 सीट स्वीकृति शुल्क तथा ₹250 काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा कराने होंगे। फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिले में स्थित हेल्प सेंटर पर जाना होगा।
वेरिफिकेशन के बाद संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और बची हुई फीस जमा करनी होगी। अगर पहले राउंड में सीट मिलने के बाद कोई फ्लोट ऑप्शन चुनकर फीस जमा नहीं करता है तो वह अगले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
JEECUP 2025 Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
सत्र 2025-26 के लिए कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगी। पहले तीन राउंड के लिए जीकप काउंसलिंग शेड्यूल 2025 नीचे दिया गया है-
| प्रक्रिया | राउंड 1 | राउंड 2 | राउंड 3 |
|---|---|---|---|
|
चॉइस फिलिंग (केवल यूपी के योग्य अभ्यर्थी) |
27 जून - 2 जुलाई |
9 जुलाई - 11 जुलाई |
18 जुलाई - 20 जुलाई |
|
सीट अलॉटमेंट |
3 जुलाई |
12 जुलाई |
21 जुलाई |
|
फ्रीज़/फ्लोट विकल्प चयन व सिक्योरिटी + काउंसलिंग फीस जमा (ऑनलाइन) |
4 जुलाई - 6 जुलाई |
13 जुलाई - 15 जुलाई |
22 जुलाई - 24 जुलाई (सभी अभ्यर्थी ऑटो-फ्रीज) |
|
दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए) |
4 जुलाई - 7 जुलाई (6 बजे तक) |
14 जुलाई - 16 जुलाई (6 बजे तक) |
22 जुलाई - 25 जुलाई (6 बजे तक) |
|
सीट वापसी |
8 जुलाई |
17 जुलाई |
26 जुलाई (1st से 3rd राउंड तक) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी