Santosh Kumar | May 28, 2025 | 02:15 PM IST | 9 mins read
जीकप एंट्रेंस एग्जाम हर साल यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन मोड आयोजित की जाती है।

JEECUP Admit Card 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने यूपी पॉलिटेक्निक 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जीकप 2025 एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जेईईसीयूपी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Also See: JEE Main 2024 College Predictor
जीकप एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। जीकप 2025 प्रवेश परीक्षा विभिन्न ग्रुप के लिए 5 से 13 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम 3 ग्रुप के लिए आवेदन कर सकता है। जीकप प्रवेश परीक्षा हर साल यूपी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
जीकप 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें, जैसे – आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, आपके हस्ताक्षर और परीक्षा निर्देश।
अगर इनमें से किसी भी जानकारी में कोई गलती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि जीकप परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो। जेईईसीयूपी 2025 का पेपर छात्रों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-