JEECUP Counselling 2025 Live: जीकप काउंसलिंग राउंड 4, 5 का शेड्यूल जारी, राउंड 2 दस्तावेज सत्यापन

Saurabh Pandey | July 19, 2025 | 07:02 PM IST | 16 mins read

यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग राउंड 3 का सीट आवंटन 21 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। तीसरे राउंड की सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क 22 जुलाई से 24 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

जीकप काउंसलिंग के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 3250 रुपये है, जिसमें से 3000 रुपये शिक्षण शुल्क और 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यूपी के पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2025 तक अपनी पसंद भर सकते हैं।

यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) काउंसलिंग राउंड 3 का सीट आवंटन 21 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। तीसरे राउंड की सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क 22 जुलाई से 24 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

JEECUP Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क

जीकप काउंसलिंग के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 3250 रुपये है, जिसमें से 3000 रुपये शिक्षण शुल्क और 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क होगा। शुल्क उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा। भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। काउंसलिंग शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस या स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

jeecup counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

प्रक्रिया विवरण
तिथि
तीसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग (केवल योग्य उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों के लिए)
18 जुलाई 2025 से 20 जुलाई 2025
तीसरे राउंड की सीट आवंटन
21 जुलाई 2025
सुरक्षा राशि + काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान
22 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025
केवल फ्रीज़ उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (जिला हेल्प सेंटर पर)
22 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025
पहले से तीसरे राउंड तक की स्वीकृत सीट से नाम वापस लेना
26 जुलाई 2025

Also read JEECUP Counselling 2025 Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल, सीट आवंटन रिजल्ट, शुल्क जानें

jeecup counselling 2025: जीकप काउंसलिंग सीट आवंटन

उम्मीदवारों को मेरिट, संस्थान और पाठ्यक्रम विकल्प, आरक्षण और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को उसके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर केवल एक ही सीट आवंटित की जाएगी, भले ही उम्मीदवार ने विभिन्न समूहों से सीट विकल्प चुने हों। सीट आवंटन के बाद आवंटन पत्र उम्मीदवार की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]