Santosh Kumar | October 6, 2025 | 11:47 AM IST | 1 min read
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।

नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा आयोजित जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा के तहत कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए आवेदन करने का कल आखिरी दिन है। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Scholarship Test: Vidyamandir Intellect Quest (VIQ) | ALLEN TALLENTEX
Latest : JNVST Class 6 Admission Form 2025 | NVS Syllabus for 6th Class
Recommended: JNVST sample papers
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 मई, 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए।
एनवीएस कक्षा 11 के लिए छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 11 परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
|---|---|---|---|
मेंटल एबिलिटी | 20 | 20 | 30 मिनट |
अंग्रेजी | 20 | 20 | 30 मिनट |
विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
सामाजिक विज्ञान | 20 | 20 | 30 मिनट |
गणित | 20 | 20 | 30 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 02 घंटे 30 मिनट |
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 9 परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
अंग्रेजी | 15 | 15 |
हिंदी | 15 | 15 |
गणित | 35 | 35 |
विज्ञान | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |