JNVST Class 6 Result 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | March 17, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read
चुने गए छात्रों के जेएनवीएसटी 2026 स्कोरकार्ड अब उपलब्ध हैं। एनवीएस ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी है।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 2026 के लिए जेएनवीएसटी कक्षा 6 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेएनवीएसटी परीक्षा का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल, जेएनवीएसटी परीक्षा दो चरणों में निर्धारित है। पहला चरण दिसंबर 2025 में 'समर-बाउंड' जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए हुआ, जबकि दूसरा चरण अप्रैल 2026 में होना तय है। अभी पहले चरण के नतीजे जारी किए गए हैं।
Navodya Class 6 Result 2026: जेएनवीएसटी स्कोरकार्ड 2026 विवरण
चुने गए छात्रों के एनवीएस स्कोरकार्ड अब उपलब्ध हैं। एनवीएस ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। जेएनवीएसटी स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, प्राप्त अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति प्रदर्शित होगी।
नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जेएनवीएसटी कक्षा 6 की परीक्षा 13 दिसंबर (चरण 1) को आयोजित की गई।
Also read JNVST Class 6 Admit Card 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर जारी
JNVST Class 6 Result 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र अपने जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cbseit.in/cbse/2026/nvsrst/NVS_Cls6.aspx
- जेएनवी कक्षा 6 परिणाम देखने के लिए वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- जेवीएन कक्षा 6 परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ की एक हार्डकॉपी अपने पास रखें।
इस साल, कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी परीक्षा 20 लाख से अधिक छात्रों के लिए दो चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का दूसरा चरण 11 अप्रैल को होगा। एनवीएस ने चरण 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी