JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, 14 जुलाई तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | July 11, 2025 | 10:49 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट वापसी या निकास 12 जुलाई सुबह 10 बजे शुरू होगा और 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Use Nowनई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 5 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने जेईई मेन या एडवांस्ड लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीटें सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Latest: JEE 2024 College Predictor, Check your IITs/ISM admission chances
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जोसा राउंड 2 रिपोर्टिंग, दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी रहेगी। काउंसलिंग का उपयोग आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 14 जुलाई शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी सीट रद्द की जा सकती है।
JoSAA Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क
अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये की आवश्यक सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। यदि फीस जमा करने में कोई समस्या आती है तो जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने समाधान के लिए 15 जुलाई 2025 की तिथि निर्धारित की है।
वहीं, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई प्रश्न पूछा जाता है तो उसका उत्तर 15 जुलाई 2025 तक देना जरूरी है। राउंड 5 सीट वापसी या निकास 12 जुलाई सुबह 10 बजे शुरू होगा और 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
JoSAA 2025 Round 5 Seat Allotment: कैसे चेक करें?
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- ‘राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जोसा राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आईआईटी प्रवेश के लिए राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट 16 जुलाई को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया उसी दिन शुरू होगी, जिसमें शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और यदि आवश्यक हो तो फीडबैक शामिल होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी