JSSC JILCCE 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पुनः शुरू, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, जेएसएससी झारखंड इंटर लेवल कंबाइंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 5 अगस्त से 4 सितंबर तक सक्रिय थी।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या-03/ 2026 के तहत झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में 29 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
जेआईएलसीसीई 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 326 पदों को भरा जाएगा, जिसमें हेल्थ सुपरवाइजर के 137, जूनियर रिजनल इंवेस्टिगेटर के 27, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कल के 62 पद शामिल हैं। इसके अलावा, फील्ड असिस्टेंट/ मेडिकल असिस्टेंट के 27, इनसेट कलेक्टर के 32 और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के 42 पद शामिल हैं।
किसी भी बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
JSSC JILCCE Inter Level Exam Online Form 2026: नोटिफिकेशन
आवेदन प्रक्रिया और झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ के लिए उम्मीदवारों को https://jcx26.cbtexam.in/Jssc/index.html पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
जेएसएससी ने 19 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया कि, आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी संबंधी अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों पर आयोग ने तिथियां विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
JILCCE Inter Level Exam Online Form 2026 Reopen: नया शेड्यूल
नीचे सारणी में जेआईएल सीसीई ऑनलाइन फॉर्म 2026 रीओपन शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | आवेदन भरने के चरण | पूर्व निर्धारित तिथियां | विस्तारित तिथियां |
|---|---|---|---|
|
1. |
रजिस्ट्रेशन करने, सूचना दर्ज करने हेतु |
दिनांक 05.08.2026 से दिनांक 04.09.2026 के मध्य रात्रि तक |
दिनांक 19.09.2026 से दिनांक 29.09.2026 के मध्य रात्रि तक |
|
2. |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए |
दिनांक 05.09.2026 के मध्य रात्रि तक |
दिनांक 30.09.2026 के मध्य रात्रि तक |
|
3. |
ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए |
दिनांक 06.09.2026 से दिनांक 08.09.2026 के मध्य रात्रि तक |
दिनांक 01.10.2026 से दिनांक 03.10.2026 के मध्य रात्रि तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच