Kashi Tamil Sangamam 4.0: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, जानें थीम
Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 04:05 PM IST | 1 min read
काशी हिंदू विश्वविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 2025 में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्रों को तमिल संगमम् 4.0 के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली: काशी तमिल संगमम् 4.0 (Kashi Tamil Sangamam 4.0) के तहत वाराणसी में 2 दिसंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के दृश्य कला संकाय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएचयू पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता “अनेकता में एकता” (Unity in Diversity) थीम पर आधारित थी।
इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ तथा बीएचयू समेत विभिन्न संस्थानों के छात्र शामिल हुए। विद्यार्थियों ने काशी और दक्षिण भारत की विविध परंपराओं, पद्धतियों, वेशभूषा, लोक-संस्कृति और जीवन-पद्धति पर आधारित पेंटिंग्स तैयार कीं।
छात्रों की कलाकृतियों में काशी की घाट-संस्कृति, मंदिरों की भव्यता, दक्षिण भारत के नृत्य-रूपों, लोककला, स्थापत्य और आध्यात्मिकता की झलक देखने की मिली। किसी पोस्टर में गंगा आरती का दृश्य, तो कहीं भरतनाट्यम नृत्य की सजीव आकृतियां थीं। वहीं, कुछ पोस्टर में कांचीपुरम की परंपरा दिखाई दी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि यह मंच उन्हें अपनी संस्कृति को नए दृष्टिकोण से समझने और प्रस्तुत करने का अवसर देता है। आयोजन के दौरान यह घोषणा भी की गई कि सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्रों को तमिल संगमम् 4.0 के मुख्य मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान आयोजकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विविधताओं को जोड़ने का सेतु भी है।
बीएचयू के पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव, संयोजक प्रोफेसर मनीष अरोड़ा, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र कुमार कनौजिया तथा सहायक प्रोफेसर कृष्णा सिंह का योगदान रहा। यह प्रतियोगिता व्यवहारिक कला विभाग, दृश्य कला संकाय, बीएचयू के मार्गदर्शन में समाप्त हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच