KVS Expansion: बिहार के झंझारपुर-मधुबनी में खुले 2 नए केंद्रीय विद्यालय, देशभर में कुल संख्या 1,362 हुई
Santosh Kumar | August 3, 2026 | 03:56 PM IST | 1 min read
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के दौरान 74 नए केवी खोले गए हैं, जिससे देश भर में केवीएस नेटवर्क के तहत स्कूलों की संख्या 1,362 हो गई है।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बिहार के मधुबनी ज़िले में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोले हैं। झंझारपुर और मधुबनी में इन स्कूलों के खुलने से देश भर में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 1,362 हो गई है। केवीएस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। यह विस्तार अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा को और अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के दौरान 74 नए केवी खोले गए हैं, जिससे देश भर में केवीएस नेटवर्क के तहत स्कूलों की संख्या 1,362 हो गई है। केवीएस ने 3 अक्टूबर, 2025 के आदेश के तहत 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी थी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ में कक्षा बालबाटिका I से III तक, कक्षा I से V तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) संचालित होगा और इसके पश्चात साध्यता एवं अनुमोदन उपरांत कक्षाओं में वृद्धि होगी।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि इस स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया, जमीन और अस्थायी इमारत (अगर कोई काम बाकी हो) से जुड़ी सभी औपचारिकताओं के पूरे होने के 30 दिनों के भीतर पूरी हो जानी चाहिए।
केन्द्रीय विद्यालय झंझारपुर अस्थायी रूप से प्लस-2 केजरीवाल हाई स्कूल के परिसर से संचालित होगा। इस बीच, केंद्रीय विद्यालय मधुबनी का संचालन कचहरी रोड स्थित एसएनएसडीएनजी वाटसन प्लस-2 स्कूल के परिसर में हो रहा है।
अगली खबर
]हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 150 सरकारी स्कूलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की घोषणा की
सीएम ने निर्देश दिए कि सभी 719 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं, अलग शौचालय, चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, फर्नीचर, टैबलेट और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच