जेएनयू कैंटीनों पर एलपीजी आपूर्ति संकट का साया, छात्रों ने एहतियाती उपायों की मांग की
Press Trust of India | March 16, 2026 | 10:50 PM IST | 2 mins read
एसआईएस के एक छात्र ने कहा, "आने वाले दिनों में अगर संकट जारी रहता है, तो मेस की व्यंजन सूची में और भी बदलाव किए जाएंगे और खाने की कीमतें बढ़ जाएंगी।"
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने सोमवार को कहा कि एलपीजी आपूर्ति संकट के बीच परिसर में मेस और ढाबों के सुचारू और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने वाले एहतियाती उपायों की मांग को लेकर 'डीन ऑफ स्टूडेंट्स' के कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा।
छात्र संघ द्वारा मंगलवार को आयोजित होने वाले मार्च का आह्वान ऐसे समय में किया गया है, जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कैंटीन में भोजन की व्यंजन सूची पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है।
'इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड' द्वारा साबरमती और लोहित छात्रावासों के मेस प्रमुखों को भेजे गए दो अलग-अलग पत्रों के अनुसार, "...सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को आपूर्ति 11 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से पिछले 6 महीनों की उनकी औसत खपत के 80 प्रतिशत तक सीमित की जा रही है।"
JNU LPG Shortage: छात्रावास मेस मेनू संशोधित
गैस की आपूर्ति में 20 प्रतिशत की कटौती के चलते लोहित छात्रावास के संशोधित मेस व्यंजन सूची में यह स्पष्ट किया गया है कि कुछ दिनों में रोटी और पूरी उपलब्ध नहीं होंगी।
व्यंजन सूची में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि मंगलवार और शनिवार के दोपहर के भोजन में रोटी उपलब्ध नहीं होगी, इसके बदले में "केवल चावल" या खिचड़ी जैसे विकल्प जोड़े गए हैं।
'दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन' के एक बयान में कहा गया है कि "आसन्न संकट" के कारण कैंटीन द्वारा कुछ खाद्य पदार्थों में कटौती की जा चुकी है; उदाहरण के लिए, एसआईएस (स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज) कैंटीन में अब समोसे नहीं मिल रहे हैं, और 'टेफ्लास' कैंटीन में चाय उपलब्ध नहीं है।
एसआईएस के एक छात्र ने कहा, "आने वाले दिनों में अगर संकट जारी रहता है, तो मेस की व्यंजन सूची में और भी बदलाव किए जाएंगे और खाने की कीमतें बढ़ जाएंगी। जेएनयू जैसे संस्थानों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में छात्रों के लिए बढ़ी हुई खाने की कीमतें वहन करना असंभव होगा।"
अगली खबर
]IGNOU TEE June 2026 Datesheet: इग्नू जून टीईई रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, 1 जून से 2 शिफ्ट में एग्जाम
यह डेटशीट अलग-अलग ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए जारी की गई है, जिसमें सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल, कोर्स कोड और टाइमिंग शामिल हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट ignou.ac.in से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी