NEET UG 2026 Counselling Live: नीट यूजी राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 10:53 PM IST | 5 mins read

नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस के लिए 1 से 9 अक्टूबर, 2026 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में नई सीट अलॉट होती है या अपग्रेडेड सीट मिलती है, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और अपना एडमिशन कंफर्म करना होगा।

सीट अपग्रेड होने की स्थिति में, उम्मीदवार नीट यूजी राउंड 2 में अलॉट की गई सीट खो देंगे। उन्हें पिछले कॉलेज से अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेने होंगे, सभी जरूरी रिलीविंग प्रक्रिया पूरी करनी होंगी और नए अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG 2026 Counselling: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
  3. नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ सर्च करें।
  4. अब राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  5. अंत में अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें और डाउनलोड कर लें।

NEET UG 2026 Counselling: रिपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

  1. 10वीं, 12वीं के ओरिजिनल सर्टिफिकेट।
  2. नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड।
  3. वैल्ड सरकारी आईडी प्रूफ (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  4. अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 कॉपी)।
  6. प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

Also read NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड कल जारी होने की उम्मीद; काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

NEET UG 2026 Counselling: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी 30 सितंबर को राउंड 3 के प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट नतीजे जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस के लिए 1 से 9 अक्टूबर, 2026 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
NEET UG 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ), डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, JIPMER और AFMC की सीटें आवंटित की जाएंगी।

October 1, 2026 | 10:53 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: राउंड 3 के लिए रिपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

  • 10वीं, 12वीं के ओरिजिनल सर्टिफिकेट।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड।
  • वैल्ड सरकारी आईडी प्रूफ (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 कॉपी)।
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

October 1, 2026 | 09:42 PM IST

नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक

नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं।

October 1, 2026 | 08:37 PM IST

NEET UG Counseling 2026: राउंड 3 रिजल्ट जारी

काउंसलिंग के तीसरे राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ), डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, JIPMER और AFMC की सीटें आवंटित की गई।

October 1, 2026 | 06:11 PM IST

AYUSH UG Counselling 2026: आयुष यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया।

October 1, 2026 | 04:51 PM IST

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार नीट यूजी राउंड 3 पंजीकरण 3 अक्टूबर से

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (यूजीएमएसी) 2026 के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।

October 1, 2026 | 03:59 PM IST

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 फाइनल रिजल्ट

एमसीसी ने नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फeइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान में जाएं।”

October 1, 2026 | 03:40 PM IST

NEET UG 2026 counselling process: टॉप 5 MBBS, BDS कॉलेज

नीट एआईक्यू काउंसलिंग 2026 के तहत टॉप 5 कॉलेज हैं:

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय ((एलएचएमसी, यूसीएमएस, एमएएमसी)
  2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)
  3. दंत चिकित्सा संकाय, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
  4. बीएचयू
  5. आईपीयू विश्वविद्यालय (वीएमएमसी और एसजेएच)

October 1, 2026 | 02:59 PM IST

एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 अलॉटमेंट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • सबसे ऊपर “UG Medical” टैब पर क्लिक करें।
  • नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट PDF देखें।
  • नीट यूजी 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट में अपना आवंटिन जांचें।

October 1, 2026 | 02:30 PM IST

NEET UG Counselling 2026: कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए निम्नलिखित  दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • कक्षा 10, 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026
  • नीट यूजी 2026 स्कोर कार्ड
  • सरकारी आईडी प्रूफ (आधार, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 कॉपी)
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (आदि)।

October 1, 2026 | 01:59 PM IST

mcc.nic.in : एमसीसी ऑफिशियल वेबसाइट

  • एमसीसी नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर 2026 राउंड 3 कैसे डाउनलोड करें:
  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 - अलॉटमेंट लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर 2026 जांचें व प्रिंट निकालें।

October 1, 2026 | 01:30 PM IST

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग में फ्रेश अलॉटमेंट या अपग्रेडेड सीट मिलेगी। सीट आवंटित छात्रों को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।

October 1, 2026 | 12:54 PM IST

MCC Counselling 2026 NEET UG: रिजर्वेशन

नीट यूजी 2026 कैटेगरी-वाइज रिज़र्वेशन इस तरह हैं:

  • सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS): 10%
  • अनुसूचित जाति (एससी): 15%
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी): 7.5%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल): 27%
  • बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोग (PwBD): 5% (हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन)

October 1, 2026 | 11:55 AM IST

NEET UG round 3 seat allotment result 2026

MCC ने ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल NEET UG काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। कुल 4687 MBBS, BDS सीटें अलॉट की गई हैं।

October 1, 2026 | 11:20 AM IST

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग

NEET UG काउंसलिंग 2026: भाग लेने वाले कॉलेज

  • एम्स बठिंडा
  • एम्स मदुरै
  • एम्स नागपुर
  • एम्स नई दिल्ली
  • एम्स नई दिल्ली
  • एम्स पटना
  • एम्स बिलासपुर
  • एम्स गुवाहाटी
  • एम्स जम्मू
  • एम्स मंगलगिरि
  • एम्स राजकोट
  • एम्स भुवनेश्वर
  • एम्स बीबीनगर
  • एम्स देवघर
  • एम्स गोरखपुर
  • एम्स जोधपुर
  • एम्स कल्याणी
  • एम्स रायबरेली
  • एम्स ऋषिकेश
  • एम्स भोपाल।

October 1, 2026 | 10:49 AM IST

NEET UG 2026 counselling process

कैंडिडेट नीचे नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में शामिल चरण देख सकते हैं:

  • रजिस्टर करें और फीस जमा करें।
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग।
  • सीट आवंटन।
  • आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करें।
  • रिक्त सीटों का पुनः आवंटन।

October 1, 2026 | 10:03 AM IST

MCC NEET counselling AIQ vs state

नीचे सारणी में एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग बनाम स्टेट काउंसलिंग जांच सकते हैं:

एमसीसी काउंसलिंग राज्य काउंसलिंग

एमसीसी द्वारा आयोजित

राज्य अधिकारियों/प्राधिकारियों द्वारा आयोजित

15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें शामिल

85% राज्य कोटा सीटें शामिल

एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER) और डीम्ड विश्वविद्यालय शामिल

राज्य के सरकारी और निजी कॉलेज शामिल

राष्ट्रीय स्तर की काउंसलिंग

राज्य स्तर की काउंसलिंग


October 1, 2026 | 09:09 AM IST

NEET UG Counselling 2026 LIVE

नीट  यूजी 2026 सीट अलॉटमेंट में चुने गए कैंडिडेट्स को अपने-अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज एडमिशन कन्फर्म करने से पहले जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेंगे।

October 1, 2026 | 08:18 AM IST

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

(इमेज-आधिकारिक नोटिस)

October 1, 2026 | 07:40 AM IST

एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026

नोटिस में कहा गया कि, “प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट में मिली सीट पर किसी अधिकार का दावा नहीं कर सकते और न ही इस रिजल्ट को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान में जाएं।”

September 30, 2026 | 10:57 PM IST

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रोविज़नल रिजल्ट ध्यान से देख लें। रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर मौजूद “कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम” के जरिए 01.10.2026 को सुबह 10:00 बजे तक DGHS के MCC को तुरंत सूचित करें।”

September 30, 2026 | 10:26 PM IST

एमसीसी नीट यूजी 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

मेडिकल काउंसिल कमेटी ने आज राउंड 3 के लिए एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे कैंडिडेट mcc.nic.in पर जाकर जांच सकते हैं।

September 30, 2026 | 09:21 PM IST

neet ug 2026 counselling start date

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक 22 से 27 सितंबर, 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर सक्रिय थी।

September 30, 2026 | 07:53 PM IST

नीट पीजी 2026 कटऑफ

नीचे सारणी में नीच पीजी कटऑफ 2026 जांच सकते हैं:

वर्ग पर्सेंटाइल कटऑफ अंक (720 में से)

सामान्य/ईडब्ल्यूएस

50वाँ प्रतिशतक

262

सामान्य पीडब्ल्यूबीडी

45वाँ प्रतिशतक

244

एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित)

40वाँ प्रतिशतक

226


September 30, 2026 | 07:32 PM IST

NEET PG Counselling Cutoff: GMC कोझिकोड क्लोजिंग रैंक

पिछले एकेडमिक वर्ष में एमडी रेडियोडायग्नोसिस प्रोग्राम के लिए नीट पीजी कटऑफ  रैंक 35 पर शुरू हुई और राउंड 1 काउंसलिंग के लिए 79 पर बंद हुई।

September 30, 2026 | 07:00 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

NEET UG राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट के बाद, उम्मीदवारों को अलॉट की गई सीट, रिपोर्टिंग और काउंसलिंग में आगे भाग लेने के संबंध में एमसीसी के लागू निर्देशों का पालन करना होगा।

September 30, 2026 | 06:35 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

राउंड 3 में जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस के लिए 1 से 9 अक्टूबर, 2026 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

September 30, 2026 | 06:00 PM IST

15% अखिल भारतीय कोटा सीटें

NEET UG 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ), डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, JIPMER और AFMC की सीटें आवंटित की जाएंगी।

September 30, 2026 | 05:41 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: रिपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

  1. 10वीं, 12वीं के ओरिजिनल सर्टिफिकेट।
  2. नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड।
  3. वैल्ड सरकारी आईडी प्रूफ (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  4. अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 कॉपी)।
  6. प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

September 30, 2026 | 05:36 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
  3. नीट राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ सर्च करें।
  4. अब राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  5. अंत में अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें और डाउनलोड कर लें।

September 30, 2026 | 05:33 PM IST

NEET UG 2026 Counselling: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी 30 सितंबर को राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

hindi dfghjkjhgfd

Nikita Shaw | Oct 22, 2026 | 1 min read