MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | September 29, 2025 | 07:21 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के अनुसार, राउंड 3 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 29 सितंबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 की पंजीकरण प्रक्रिया एआईक्यू सीटों के लिए शुरू की जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी 2025 राउंड 3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है। विकल्प भरने की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। भरे गए विकल्पों के आधार पर नीट यूजी सीट अलॉटमेंट 2025 की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। आवंटित कॉलेजों में दस्तावेजों के साथ 9 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पंजीकरण शुल्क के अनुसार, 15% एआईक्यू और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए तथा एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपए (नॉन-रिफंडेबल) देना होगा। डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5,000 रुपए है।
सुरक्षा राशि के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 15% AIQ/ केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए वापसी योग्य 10,000 रुपए तथा रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को 5,000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए सभी श्रेणी के कैंडिडेट को वापसी योग्य 2,00,000 रुपए जमा करना होगा।
एमएससी के अनुसार, राउंड 1 या 2 में पंजीकरण कराने वाले जिन कैंडिडेट को कोई सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले या दूसरे राउंड में पूर्ण शुल्क भुगतान के साथ पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन जमा करना होगा।
नोटिस में आगे कहा गया कि, जिन छात्रों ने ने त्यागपत्र दे दिया है तथा राउंड 1 या 2 में रिपोर्ट नहीं किए हैं, उन्हें पूर्ण शुल्क भुगतान के साथ नए विकल्प भरने होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाता है।
NEET UG counselling 2025 Round 3: पंजीकरण कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘यूजी मेडिकल काउंसलिंग’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘NEET Counselling 2025 Round 3 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में आयुर्वेद शामिल करने पर सरकार का जोर, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
मंत्री ने बताया, ‘‘स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम मॉड्यूल तैयार करने के संबंध में एनसीईआरटी और यूजीसी के साथ चर्चा चल रही है।’’ आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के प्रयासों पर जाधव ने कहा कि आयुष मंत्रालय साक्ष्य आधारित अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी