MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 17 जून से एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | May 8, 2025 | 01:22 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 से 25 जून 2025 तक उसी केंद्र पर आयोजित की जाएंगी, जहां उन्हें परीक्षा देनी है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने वर्ष 2025 के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। छात्र एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल इस लेख में भी आगे देख सकते हैं।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि विद्यार्थियों को यह जानकारी समय पर मिले, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम को नोटिस बोर्ड पर ऐसे स्थान पर चिपकाएं जहां सभी विद्यार्थी और अभिभावक इसे आसानी से देख सकें।
शिक्षकों को सभी विद्यार्थियों को उनके विषय, पेपर की तिथि, दिन और समय स्पष्ट रूप से बताने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी नियमित, स्वाध्यायी और दिव्यांग विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक ही समय और तिथि पर होंगी।
MP Board Exams 2025: प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 से 25 जून तक
सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है। परीक्षा के दिनों में सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी।
अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 से 25 जून 2025 के बीच उसी केंद्र पर आयोजित की जाएंगी, जहां उन्हें परीक्षा देनी है। इसकी तिथि और समय जानने के लिए छात्रों को अपने प्रिंसिपल या केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा।
MP Board 10th Datesheet 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का टाइम टेबल
छात्र नीचे दी गई तालिका में एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं-
|
एग्जाम डेट |
विषय कोड |
विषय का नाम |
|---|---|---|
|
17 जून 2025 |
401 |
हिन्दी |
|
18 जून 2025 |
508 |
उर्दू |
|
19 जून 2025 |
411 |
अंग्रेजी |
|
20 जून 2025 |
|
एनएसक्यूएफ – समस्त विषय एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता |
|
21 जून 2025 |
100 |
गणित |
|
23 जून 2025 |
200 |
विज्ञान |
|
24 जून 2025 |
|
भाषाएं: 502 – मराठी 504 – गुजराती 507 – पंजाबी 509 – सिंधी विशेष विषय (केवल मूकबधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए): 162 – चित्रकला 163 – गायन वादन 164 – तबला पखावज 165 – कंप्यूटर |
|
25 जून 2025 |
512 |
संस्कृत |
|
26 जून 2025 |
300 |
सामाजिक विज्ञान |
Also read MP Board Compartment Exam 2025: एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट
MP Board 12th Time Table 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट
छात्र नीचे दी गई तालिका में एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं-
| एग्जाम डेट | विषय कोड |
विषय का नाम |
|---|---|---|
|
17 जून 2025 |
051 |
हिन्दी |
|
18 जून 2025 |
055 054 |
उर्दू मराठी |
|
19 जून 2025 |
052 |
अंग्रेजी |
|
20 जून 2025 |
833 |
एनएसक्यूएफ – समस्त विषय एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता शारीरिक शिक्षा |
|
21 जून 2025 |
150 |
गणित |
|
23 जून 2025 |
210 |
भौतिक विज्ञान (फिज़िक्स) |
|
|
140 |
अर्थशास्त्र |
|
|
430 |
पशुपालन, दुग्ध व्यापार, कुक्कुटपालन व मत्स्य पालन |
|
|
631 |
विज्ञान के तत्व |
|
|
530 |
भारतीय कला का इतिहास |
|
24 जून 2025 |
832 |
जैव प्रौद्योगिकी |
|
|
163 |
गायन वादन |
|
|
164 |
तबला पखावज |
|
25 जून 2025 |
220 |
रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) |
|
|
110 |
इतिहास |
|
|
310 |
व्यवसाय अध्ययन |
|
|
410 |
एली. आफ़ साईंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर - |
|
|
510 |
ड्राइंग एण्ड पेंटिंग |
|
|
610 |
गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
|
26 जून 2025 |
130 |
राजनीतिक विज्ञान |
|
27 जून 2025 |
231 |
जीव विज्ञान (बायोलॉजी) |
|
28 जून 2025 |
165 |
कंप्यूटर |
|
|
168 |
गृह विज्ञान (शारीरिक रचना, स्वच्छता) |
|
|
320 |
बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी |
|
30 जून 2025 |
151 |
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस |
|
01 जुलाई 2025 |
166 |
समाजशास्त्र |
|
02 जुलाई 2025 |
420 |
क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टिकल्चर |
|
|
120 |
भूगोल |
|
|
520 |
स्टिल लाइफ एंड डिजाइन |
|
|
620 |
शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
|
03 जुलाई 2025 |
162 |
ड्राइंग एंड डिजाइन |
|
04 जुलाई 2025 |
167 |
मनोविज्ञान |
|
05 जुलाई 2025 |
053 |
संस्कृत |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी