MP Board 10th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, प्रज्ञा जायसवाल बनीं टॉपर, पास प्रतिशत 76.22%
Santosh Kumar | May 6, 2025 | 09:25 AM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने आज यानी 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र अब अपना परिणाम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in के जरिए देख सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें 500 में से पूरे 500 अंक मिले हैं। इस बार रिजल्ट में 76.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की।
MP Board Class 10th Result 2025: पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, स्कूल और सेंटर कोड, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, इंटरनल/प्रैक्टिकल स्कोर जैसी प्रमुख जानकारी शामिल है।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट को फेल माना जाएगा।
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए देखा जा सकता है। जो छात्र एमपी रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]EMRSST 2025 Result: एचपी बोर्ड ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का परिणाम hpbose.org पर किया जारी
ईएमआरएस स्कूलों में मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु आगामी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग/ हिमाचल प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी