MP Board 5th Result 2025 (Out) Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं री-एग्जाम रिजल्ट जारी @rskmp.in, लिंक जानें

Santosh Kumar | June 20, 2025 | 11:01 PM IST | 5 mins read

एमपी बोर्ड री-एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपने एमपी बोर्ड स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं पुनर्परीक्षा 2025 2 से 9 जून तक आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MP Board Class 5th Result 2025 Live Updates: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) द्वारा आज दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर एमपी बोर्ड कक्षा 5 पुनर्परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र, अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर छात्र का रोल नंबर दर्ज करके एमपी बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 डेट, टाइम की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 19 जून को आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई।

कक्षा 5वीं, 8वीं के लिए एमपी बोर्ड पुनर्परीक्षा 2025 2 से 9 जून 2025 तक पूरे राज्य में आयोजित की गई जिसमें 2,10,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें से लगभग 86,000 छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए।

स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य भर में कुल 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए लगभग 22,000 मूल्यांकनकर्ता और कर्मचारी नियुक्त किए गए।

MP Board 5th Result 2025: 5वीं के साथ 8वीं का भी रिजल्ट जारी

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। एमपी बोर्ड री-एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र अपने रोल नंबर की मदद से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 2025 स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र कक्षा 5वीं के परिणाम के साथ एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के 1,24,000 से अधिक छात्र पुन: परीक्षा में उपस्थित हुए। विभाग ने रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक साझा किया है।

Also read MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, जानें टाइमिंग, स्कोरकार्ड लिंक

MP Board Class 5th Re-exam Result: कैसे चेक करें?

छात्र, अभिभावक नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
  • दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए ‘देखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। एमपी बोर्ड कक्षा 5 मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]