Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 10:45 PM IST | 10 mins read
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कभी भी एमपी बोर्ड क्लास 10th 12th का रिजल्ट 2025 जारी किया जा सकता है। एमबीपीएसई की आधिकारिक घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। रोल नंबर की जांच छात्र एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड में कर सकते हैं।
अभी तक, एमपी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर एमपीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। एमपी बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे।
इस साल, एमपी बोर्ड 10th एग्जाम का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च, 2025 और एमपी बोर्ड 12th एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 तक किया गया था। एमपीबीएसई बोर्ड एग्जाम में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 और एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएमएस के माध्यम से एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जांचने के लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में MPBSE10 रोल नंबर या MPBSE12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में एक या दो विषयों में फेल छात्रों को एमपीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि, दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा और उन्हें दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा।