Trusted Source Image

GPAT Result 2025 (Out) Live: जीपैट रिजल्ट जारी @natboard.edu.in; पीडीएफ लिंक, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | June 25, 2025 | 10:38 PM IST | 4 mins read

जीपीएटी परिणाम 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

Back

GPAT Study Material

Download the ebook to learn the GPAT study material.

Download Now
एनबीईएमएस ने इस साल 25 मई को जीपीएटी 2025 परीक्षा आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनबीईएमएस ने इस साल 25 मई को जीपीएटी 2025 परीक्षा आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

GPAT Result 2025 Live Updates: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया गया है। जीपीएटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए जीपैट 2025 रिजल्ट, स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

प्रोविजनल जीपैट 2025 आंसर की 29 मई, 2025 को जारी की गई। एनबीई आंसर की पर प्राप्त चुनौतियों के आधार पर कुंजियों को संशोधित करने के बाद जीपैट 2025 रिजल्ट के साथ फाइनल जीपैट आंसर की 2025 जारी करेगा।

GPAT 2025 Cutoff: जीपैट 2025 स्कोरकार्ड डिटेल्स

फार्मेसी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेते हैं। जीपैट परिणाम 2025 के साथ-साथ कटऑफ अंक और रैंक भी जारी कर दिए गए हैं। हालाँकि, एनबीई की वेबसाइट अभी डाउन है।

जीपीएटी परिणाम 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। एनबीई द्वारा जारी यह परिणाम अंतिम है और इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

Also readNBEMS GPAT Result 2025: एनबीईएमएस ने जारी किया जीपैट 2025 का रिजल्ट, natboard.edu.in पर करें चेक

GPAT 2025 Result: जीपैट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जीपैट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एग्जामिनेशंस सेक्शन में जीपैट लिंक ओपन करें।
  • यहां जीपैट 2025 रिजल्ट लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक जीपैट लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • जीपैट 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।

एनबीईएमएस जीपैट रिजल्ट 2025 को लेकर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications