GPAT Result 2025 (Out) Live: जीपैट रिजल्ट जारी @natboard.edu.in; पीडीएफ लिंक, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | June 25, 2025 | 10:38 PM IST | 4 mins read
जीपीएटी परिणाम 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
GPAT Result 2025 Live Updates: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया गया है। जीपीएटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए जीपैट 2025 रिजल्ट, स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
प्रोविजनल जीपैट 2025 आंसर की 29 मई, 2025 को जारी की गई। एनबीई आंसर की पर प्राप्त चुनौतियों के आधार पर कुंजियों को संशोधित करने के बाद जीपैट 2025 रिजल्ट के साथ फाइनल जीपैट आंसर की 2025 जारी करेगा।
GPAT 2025 Cutoff: जीपैट 2025 स्कोरकार्ड डिटेल्स
फार्मेसी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेते हैं। जीपैट परिणाम 2025 के साथ-साथ कटऑफ अंक और रैंक भी जारी कर दिए गए हैं। हालाँकि, एनबीई की वेबसाइट अभी डाउन है।
जीपीएटी परिणाम 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। एनबीई द्वारा जारी यह परिणाम अंतिम है और इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
Also read NBEMS GPAT Result 2025: एनबीईएमएस ने जारी किया जीपैट 2025 का रिजल्ट, natboard.edu.in पर करें चेक
GPAT 2025 Result: जीपैट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जीपैट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर एग्जामिनेशंस सेक्शन में जीपैट लिंक ओपन करें।
- यहां जीपैट 2025 रिजल्ट लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक जीपैट लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- जीपैट 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
एनबीईएमएस जीपैट रिजल्ट 2025 को लेकर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी