NCHM JEE 2026: एनसीएचएम जेईई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि एक बार फिर बढ़ी, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 08:52 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2025 से शुरू है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि एक बाद फिर बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर अब 1 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने कहा कि एनसीएचएमसीटी से प्राप्त अनुरोध तथा अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, “एनसीएचएम जेईई 2026 आवेदन विंडो 1 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी, जबकि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान के लिए रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है।” इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च और सबसे पहले 25 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई थी।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा अनिवार्य अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2026 आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस को 700 रुपये और एससी/ एसटी/ थर्ड जेंडर को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 3 वर्षीय बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NCHM Joint Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाएं।
- होमपेज पर, एनसीएचएम जेईई 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी