NDA Recruitment 2024: एनडीए पुणे में ग्रुप सी के तहत 198 पदों पर निकली भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 07:00 PM IST | 1 min read
नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे द्वारा एमटीएस, स्टेनोग्राफर व लोअर डिवीजन क्लर्क सहित अन्य पदों के लिए 198 भर्तियां निकाली गई हैं। उम्मीदवार एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे ने ग्रुप ‘सी’ भर्ती के तहत 198 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ, लोअर डिवीजन क्लर्क व स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार एनडीए ग्रुप ‘सी’ के पदों के लिए 27 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट nda.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25/27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 16 फरवरी 2024 से की जाएगी।
एनडीए ग्रपु ‘सी’ के पदों के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट/स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को प्रति माह वेतन के रूप में 18,000 से 63,200 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।
NDA Bharti 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करते हुए उम्मीदवार 27 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं:
-
एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट nda.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद NDA Group C Recruitment 2024 पर क्लिक करें।
-
पुनः अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
-
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
एनडीए ग्रुप ‘सी’ के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट-II, कंपोजिटर सह प्रिंटर, टीए-बेकर एवं कन्फेक्शनर, टीए प्रिंटिंग मशीन ऑप्ट्र व टीए बूट रिपेयरर के 1-1 पद, ड्राफ्ट्समैन, सिविलियन मोटर चालक, बढ़ई, फायरमैन व टीए-साइकिल रिपेयरर के 2-2 पद, कुक के 10 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क के 16 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ व कार्यालय एवं प्रशिक्षण के 78-78 पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी।
विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी