NEET Admit Card 2025 (Out) Live: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी @neet.nta.nic.; डायरेक्ट लिंक, ऑफिसियल वेबसाइट
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 10:35 PM IST | 13 mins read
नीट यूजी प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए होगा। पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट यूजी अभ्यर्थियों को 30 अप्रैल 2025 से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ से NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
नीट यूजी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्नातक चिकित्सा परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। NTA ने पहले ही नीट यूजी सिटी स्लिप जारी कर दी है।
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पासपोर्ट साइज की फोटो, PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और वैध मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैनकार्ड आदि) लाना होगा। नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर में 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष पाठ्यक्रम (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीवाईएनएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान (बीवीएससी और एएच) कार्यक्रम और नर्सिंग पाठ्यक्रम जैसे चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक परीक्षा है।
Also read NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी से संबंधित संदिग्ध दावों की सूचना देने के लिए एक मंच की घोषणा की
पीटीआई के अनुसार, नीट-यूजी परीक्षा में निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीएम और एसपी के साथ कई बैठकें की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं, जबकि तैयारियों का आकलन करने के लिए डीएम और एसपी परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे।
एनटीए नीट यूजी परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में कराई जाएगी। नीट यूजी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट यूजी का आयोजन एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस और बीएसएमएस जैसे स्नातक चिकित्सा और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
NEET UG Hall Ticket 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NEET 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और नीट यूजी एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी