Santosh Kumar | May 5, 2025 | 10:38 PM IST | 19 mins read
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
NEET UG 2025 Exam Live Updates: एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा अब समाप्त हो गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी और इसकी अवधि तीन घंटे की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22.7 लाख एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी। एनटीए अधिकारियों ने कहा कि 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई। नीट यूजी का आयोजन स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नीट 2025 सभी सेट के प्रश्न पत्र आंसर की पीडीएफ के साथ
नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।
नीट आंसर की कोड 47 पीडीएफ डाउनलोड करें
नीट यूजी परीक्षा 2025 की प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। नीट यूजी आंसर की 2025 उम्मीदवारों को उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेंगी।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 आंसर की मई के चौथे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलेगा। नीट यूजी फाइनल आंसर की जून के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
उम्मीदवार अनौपचारिक आंसर की और पेपर विश्लेषण के लिए संबंधित कोचिंग संस्थानों की वेबसाइट पर जा सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 में 5 बड़े बदलावों की घोषणा की। इसमें नीट परीक्षा पैटर्न 2025 में संशोधन भी शामिल है।
नीट यूजी परीक्षा में अब कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय हटा दिया गया है। एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून, 2025 तक जारी कर सकती है।
नीट यूजी 2025 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सभी नीट यूजी केंद्रों पर 'मॉक ड्रिल' आयोजित की गई। शिक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, "परीक्षा के दिन जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर त्रिस्तरीय निगरानी होगी।"
इस साल अधिकतर परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बनाए गए हैं। कोई भी उम्मीदवार नकल करते या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।