Santosh Kumar | August 1, 2025 | 09:44 AM IST | 7 mins read
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Now
NEET PG 2025 Admit Card Live Updates: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज यानी 31 जुलाई को नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी हॉल टिकट 2025 आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को देशभर के 233 शहरों में एकल पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और अन्य दिशानिर्देश दिए गए होंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे, प्रत्येक प्रश्न में चार उत्तर विकल्प होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी, और यह केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा।
एनबीई ने 21 जुलाई 2025 को उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर परीक्षा शहर आवंटन की जानकारी भेज दी थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा शहर चुनने के लिए फिर से आवेदन किया था, उन्हें उनके पसंदीदा शहर में केंद्र आवंटित किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, इस बार परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।