NEET PG 2025 Admit Card (Out) Live: नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी @nbe.edu.in, जानें एग्जाम डेट, टाइम, पैटर्न
Santosh Kumar | August 1, 2025 | 09:44 AM IST | 7 mins read
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try NowNEET PG 2025 Admit Card Live Updates: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज यानी 31 जुलाई को नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी हॉल टिकट 2025 आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को देशभर के 233 शहरों में एकल पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और अन्य दिशानिर्देश दिए गए होंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी एग्जाम पैटर्न
नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे, प्रत्येक प्रश्न में चार उत्तर विकल्प होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी, और यह केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा।
NEET PG Admit Card 2025: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी
एनबीई ने 21 जुलाई 2025 को उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर परीक्षा शहर आवंटन की जानकारी भेज दी थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा शहर चुनने के लिए फिर से आवेदन किया था, उन्हें उनके पसंदीदा शहर में केंद्र आवंटित किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, इस बार परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी