NEET PG Counselling 2024 Live: जानें कब तक होगा जारी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल? क्या कहती है एमसीसी
Abhay Pratap Singh | October 22, 2024 | 11:00 PM IST | 6 mins read
नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकेंगे। नीट पीजी काउंसलिंग का आयोजन चार राउंड में किया जाएगा।
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल में सभी काउंसलिंग राउंड की तिथियां शामिल होंगी। इसके अलावा, पंजीकरण तिथि, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट, रिपोर्टिंग तिथियां सहित अन्य जानकारी देख सकेंगे। अखिल भारतीय कोटा पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन विस्तृत कार्यक्रम mcc.nic.in पर जल्द जारी होगा।
समिति ने 20 सितंबर, 2024 को नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। वेबसाइट ने लिंक भी सक्रिय कर दिया, लेकिन शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। बता दें कि, नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा कि स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटें 2014 से पहले 31,185 से 134% बढ़कर अब 73,111 हो गई हैं। एनबीई ने 23 अगस्त को कुल 2,16,094 उम्मीदवारों के लिए NEET PG परिणाम 2024 घोषित किए। नवीनतम अपडेट के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट करें।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड में NEET PG काउंसलिंग 2024 चल रही है। वहीं, तमिलनाडु और राजस्थान सहित पांच राज्यों ने एमडी, एमएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG काउंसलिंग को रोक दिया है क्योंकि परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी भी लंबित है।
NEET PG 2024: लेटेस्ट अपडेट
NEET PG काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पर नवीनतम समाचार और अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें:
- नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
- एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 अभी mcc.nic.in पर अपलोड होना बाकी है।
- छात्र नीट पीजी 2024 उत्तर कुंजी और प्राप्त अंक जारी करने की मांग कर रहे हैं।
- सुप्रीम कोर्ट 25 अक्टूबर को NEET PG याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
अगली खबर
]UPSC CDS 1 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 237 उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपीएससी के अनुसार, सीडीएस 1 परीक्षा 2024 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Abhay Pratap Singh | 6 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी