NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल कब होगा जारी? जानें क्या है एमसीसी का लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | October 19, 2024 | 11:01 PM IST | 7 mins read
काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र अभ्यर्थी शेड्यूल जारी होने के बाद इसे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try NowNEET PG Counselling 2024 Live: मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर सकती है। काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र अभ्यर्थी शेड्यूल जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे। अभ्यर्थियों ने नीट पीजी के नतीजों को कोर्ट में चुनौती दी है। जिस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई संभावित है।
ऐसे में उम्मीद है कि NEET PG Counselling Schedule 2024 को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है। शीर्ष अदालत ने अंतिम समय में किए गए बदलावों पर एनबीईएमएस और केंद्र से जवाब मांगा है।
बता दें कि रिजल्ट जारी हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं और अभी तक न तो स्टेट मेरिट जारी हुई है और न ही सेंट्रल मेरिट। जबकि मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने पोर्टल खोल दिया है और रजिस्ट्रेशन भी हो रहे हैं। लेकिन आगे का शेड्यूल नहीं जारी गया है।
Also read NEET PG Counselling 2024: एनएमओ ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, काउंसलिंग शेड्यूल में देरी पर जताई चिंता
NEET PG Counselling 2024: कांग्रेस सांसद ने नड्डा को लिखा पत्र
इस संबंध में अभ्यर्थी से लेकर कांग्रेस सांसद आर सुधा ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की है। सांसद ने नीट पीजी उम्मीदवारों की काउंसलिंग और रिजल्ट से जुड़े सभी मुद्दों को पत्र में शामिल किया है।
उन्होंने छात्रों के व्यक्तिगत अंक जारी करने की भी मांग की है। सांसद ने पत्र में लिखा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है और केंद्र सरकार को कोर्ट में बताना चाहिए कि एनबीई 11 अगस्त की नीट पीजी परीक्षा का परिणाम प्रतिशत, रैंक और अंकों सहित जारी करेगा।
इससे 2 लाख डॉक्टरों को पढ़ाई से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें काउंसलिंग शेड्यूल में देरी और सीट मैट्रिक्स जारी न होने पर चिंता जताई गई है।
अगली खबर
]NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, जानें रिपोर्टिंग डेट
जिन उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अपना परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 7 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी