NEET PG Counselling 2026: राउंड-1 के लिए पीडबल्यूडी पोर्टल 1 अक्टूबर से होगा एक्टिव, सीट मैट्रिक्स अपडेट्स
Santosh Kumar | September 29, 2026 | 10:54 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट करेगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 से जुड़ी जरूरी जानकारी जारी की है। पीडबल्यूडी (दिव्यांग) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पीडबल्यूडी पोर्टल 1 अक्टूबर से एक्टिवेट हो जाएगा। नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए एनएमसी ने सीट मैट्रिक्स आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जारी कर दी है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इस पोर्टल के लॉन्च होने के साथ, प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 1 से 9 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) खुला रहेगा। तय सेंटर्स पर जाने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ही एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
इसके अलावा, एमसीसी ने जारी अधिसूचना के जरिए उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट करेगा।
दोबारा असेसमेंट के लिए अपील करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार पीजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन देख सकेंगे। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट एनबीईएमएस द्वारा 24 सितंबर को जारी कर दिया गया है।
सभी संबंधित उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनका मेडिकल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर पूरा हो। उम्मीदवार आगे की अपडेट और घोषणाओं के लिए नियमित रूप से एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच