Abhay Pratap Singh | August 15, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। नीट पीजी रिजल्ट 2024 से पहले एनबीईएमएस ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी करेगा।
नीट पीजी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 में दिए गए उत्तरों से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा नीट पीजी 2024 फाइनल आंसर की घोषित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा में कुल 2,28,540 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया गया था। नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। हालांकि, इससे पहले नीट पीजी का आयोजन 23 जून को किया जाना था, जिसे बाद में पेपर लीक को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।
Also readNEET SS 2024: इस साल नहीं होगा नीट सुपर स्पेशियलिटी का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
नीट पीजी 2024 परिणाम की घोषणा के साथ ही एनबीईएमएस कट-ऑफ पर्सेंटाइल भी जारी करेगा। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवार MD, MS, PG मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। नीट पीजी 2024 से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
अभ्यर्थी पिछले साल का NEET PG कट-ऑफ नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड | कट-ऑफ (800 में से) |
|---|---|---|
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस | 50 पर्सेंटाइल | 291 |
| सामान्य-पीडब्ल्यूडी | 45 पर्सेंटाइल | 274 |
| एससी, एसटी, ओबीसी (पीडब्ल्यूडी - एससी, एसटी ओबीसी) | 40 पर्सेंटाइल | 257 |