NEET PG Scorecard 2026: नीट पीजी स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर को या उसके बाद होगा जारी, आंसर-की पीडीएफ भी होगी उपलब्ध
Santosh Kumar | September 24, 2026 | 03:33 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर लॉग इन करके डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 24 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 के नतीजे जारी किए। इस परीक्षा में लगभग 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनबीईएमएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट पीजी आंसर की पीडीएफ व स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर या उसके बाद जारी किया जाएगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर लॉग इन करके डाउनलोड किए जा सकेंगे। ये स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक आधिकारिक एनबीईएमएस पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।
NEET PG Answer Key 2026: कोई भी सवाल गलत नहीं पाया गया
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस जैसी जानकारी होगी। एनबीई के अनुसार, परीक्षा के बाद, दोनों क्वेश्चन पेपर के सभी सवालों की समीक्षा फील्ड के फैकल्टी सदस्यों ने की।
समीक्षा के दौरान कोई भी सवाल तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन के जरिए नीट पीजी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर मिले स्कोर को देख सकेंगे।
एनबीईएमएस ने बताया कि स्कोरकार्ड सिस्टम द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज हैं; इसलिए, उन्हें पोस्ट या ईमेल के जरिए नहीं भेजा जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए, कम्युनिकेशन वेब पोर्टल या 011-45593000 इस नंबर पर संपर्क करें।
Also read NEET PG 2026 Result (Out) Live: नीट पीजी रिजल्ट जारी @natboard.edu.in, टॉपर्स, कटऑफ जानें
NEET PG Scorecard 2026: नीट पीजी रिजल्ट संबंधी विवरण
सभी एमबीबीएस व्यावसायिक परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंक / एफएमजीई में प्राप्त अंक, जैसा कि उम्मीदवार ने अपने नीट-पीजी 2026 आवेदन पत्र में दिया है, प्रवेश के समय काउंसलिंग/प्रवेश प्राधिकारी द्वारा मूल प्रमाण-पत्रों से सत्यापित किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को जारी किए जाने वाले स्कोरकार्ड में, जहां भी ऐसे कुल अंकों का उपयोग नीट पीजी रैंक के बराबर अंक को तोड़ने के लिए किया गया है, उम्मीदवारों द्वारा अपने आवेदन पत्र में दिए गए एमबीबीएस/एफएमजीई के कुल अंकों का उल्लेख होगा।
यदि यह पाया जाता है कि नीट-पीजी 2026 आवेदन पत्र में दी गई जानकारी गलत है और संबंधित उम्मीदवार के बराबर अंक को हल करने के लिए इस मानदंड का उपयोग किया गया है, तो नीट-पीजी 2026 के लिए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच