Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 12:00 PM IST | 9 mins read
नीट यूजी रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 14 जून 2025 तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट यानी नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी करेगी। जो उम्मीदवार 4 मई को प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से नीट 2025 रिजल्ट देख सकेंगे। एनटीए किसी भी समय परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर सकती है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी परिणाम की घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और एक सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
नीट रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Also read NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर -1 अंक की कटौती की जाएगी, वहीं अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई भी अंक नहीं मिलेगा।
NEET 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, NTA NEET मेरिट सूची की भी घोषणा करेगा। उम्मीदवारों के संयुक्त अंकों के आधार पर, नीट मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पिछले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई तीन अलग-अलग नीट मेरिट सूचियां जारी की गई थीं।