NEET Result 2025 Live: नीट रिजल्ट 2025 डेट घोषित, फाइनल आंसर की जल्द, कटऑफ, एमबीबीएस टॉप कॉलेज
Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 12:00 PM IST | 9 mins read
नीट यूजी रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 14 जून 2025 तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट यानी नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी करेगी। जो उम्मीदवार 4 मई को प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से नीट 2025 रिजल्ट देख सकेंगे। एनटीए किसी भी समय परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर सकती है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी परिणाम की घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और एक सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
नीट रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
NEET UG Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- व्यक्तिगत विवरण
- नीट अखिल भारतीय रैंक
- नीट योग्यता स्थिति
- प्रतिशत अंक
- भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) में प्राप्त प्रतिशत
- प्राप्त कुल अंक।
- 15% AIQ सीटों के लिए नीट एआईआर
- नीट कटऑफ स्कोर
NEET UG 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें।
- NEET UG परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- NEET UG 2025 स्कोरकार्ड पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
Also read NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
NEET UG 2025: नीट यूजी मार्किंग स्कीम
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर -1 अंक की कटौती की जाएगी, वहीं अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई भी अंक नहीं मिलेगा।
NTA NEET ug 2025 Result: नीट मेरिट लिस्ट
NEET 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, NTA NEET मेरिट सूची की भी घोषणा करेगा। उम्मीदवारों के संयुक्त अंकों के आधार पर, नीट मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पिछले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई तीन अलग-अलग नीट मेरिट सूचियां जारी की गई थीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी