NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट neet.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन फीस, डेट
Santosh Kumar | June 3, 2025 | 12:48 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4 मई, 2025 को आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2025 आंसर-की चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने आंसर-की के साथ-साथ नीट यूजी 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है जो आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई।
NEET UG 2025 Answer Key: नीट आंसर की ऑब्जेक्शन डेट, फीस
एनटीए ने उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की में विसंगति के मामले में 5 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क ₹200 है, जो वापस नहीं किया जाएगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा में 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। नीट यूजी आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।
NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी 2025 आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- नीट यूजी 2025 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की डाउनलोड करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच