NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
Santosh Kumar | May 11, 2025 | 07:00 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को नीट 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकती है। नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद नीट 2025 आंसर की चेक कर सकेंगे। एनटीए नीट 2025 प्रश्न पत्र के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 मई को 566 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में हुई।
नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।
NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी 2025 ऑब्जेक्शन फीस
नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क लगभग ₹200 है, जो वापस नहीं किया जाएगा।
परीक्षा में 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। नीट यूजी आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
अगर कोई उम्मीदवार सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए लक्ष्य रखकर चलता है, तो सामान्य श्रेणी के छात्र को कम से कम 650+ अंक प्राप्त करने चाहिए, और आरक्षित श्रेणियों के लिए कम से कम 600+ अंक चाहिए।
सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उच्च अंकों की आवश्यकता होती है, लेकिन निजी संस्थानों में थोड़े कम अंकों के साथ अवसर मिल सकते हैं। सरकारी एमबीबीएस सीट पाने के लिए आवश्यक अंकों का वितरण इस प्रकार है-
|
श्रेणी |
सरकारी मेडिकल कॉलेज (एआईक्यू) |
सरकारी मेडिकल कॉलेज (राज्य कोटा) |
|---|---|---|
|
सामान्य वर्ग |
650+ अंक |
600–650 अंक |
|
ओबीसी वर्ग |
630–650 अंक |
580–620 अंक |
|
एससी/एसटी वर्ग |
500–550 अंक |
450–550 अंक |
NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी 2025 रिजल्ट कब आएगा?
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। नीट यूजी 2024 कटऑफ (सामान्य श्रेणी) के आधार पर एम्स संस्थानों की सूची नीचे तालिका में दी गई है-
|
कॉलेज का नाम |
ओपनिंग रैंक |
क्लोज़िंग रैंक |
|---|---|---|
|
एम्स नई दिल्ली |
1 |
47 |
|
एम्स जोधपुर |
56 |
374 |
|
एम्स भोपाल |
79 |
510 |
|
एम्स भुवनेश्वर |
97 |
594 |
|
एम्स ऋषिकेश |
241 |
731 |
|
एम्स नागपुर |
60 |
946 |
|
एम्स रायपुर |
450 |
1174 |
|
एम्स पटना |
613 |
1297 |
|
एम्स मंगलगिरी |
221 |
1836 |
|
एम्स राजकोट |
875 |
1854 |
|
एम्स हैदराबाद |
1029 |
2388 |
|
एम्स बिलासपुर |
776 |
2401 |
|
एम्स रायबरेली |
1720 |
2559 |
|
एम्स देवघर |
2044 |
3106 |
|
एम्स गुवाहाटी |
1538 |
3476 |
|
एम्स विजयपुर |
1472 |
3787 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा