Trusted Source Image

NEET UG 2025 Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन कब होगा जारी? आवेदन शुल्क, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | February 6, 2025 | 11:00 PM IST | 6 mins read

एनटीए आधिकारिक नीट 2025 सूचना बुलेटिन जारी करेगा, जिसमें परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और सीट आरक्षण नीति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

Back

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) किसी भी समय नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि की घोषणा कर सकती है। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद इच्छुक और योग्य कैंडिडेट एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नीट यूजी 2025 पंजीकरण तिथि के साथ ही नीट यूजी एग्जाम शेड्यूल 2025 और नीट यूजी सूचना बुलेटिन भी जारी करेगा। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा एमबीबीएस, आयुष और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों के अलावा बीडीएस, BVSc और AH पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नीट यूजी 2025 के लिए संशोधित परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे। भौतिकी और रसायन विज्ञान सेक्शन में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान सेक्शन में 90 प्रश्न होंगे। इससे पहले, प्रत्येक विषय में सेक्शन ए में 35 अनिवार्य प्रश्न और सेक्शन बी में 15 वैकल्पिक प्रश्न होते थे।

Also readState Quota in NEET PG: मेरिट के आधार पर भरी जाएं सीटें; सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "निवास-आधारित आरक्षण अनुचित"

हाल ही में, एनटीए ने स्पष्ट किया कि नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। नीट परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में कराई जाएगी।

पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं में अध्ययनरत या पिछले वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान मुख्य विषय के रूप में होना चाहिए। नीट यूजी आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए नीट यूजी आवेदन शुल्क 1,700 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के आवेदकों को 1,600 रुपये तथा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर श्रेणियों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए नीट यूजी की वेबसाइट पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications