Trusted Source Image

NEET UG 2025 Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 मई को एग्जाम, जानें आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न

Santosh Kumar | February 8, 2025 | 06:00 PM IST | 5 mins read

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

Back

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
एनटीए द्वारा नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए द्वारा नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

NEET UG 2025 Registration Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 कल यानी 7 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 ऑनलाइन भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी 2025 अधिसूचना में नीट परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि, एग्जाम पैटर्न और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 पात्रता, पैटर्न

नीट यूजी 2025 परीक्षा लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए।

नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है-

वर्ग

नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क

सामान्य

1,700 रुपये

सामान्य-ईडब्ल्यूएस

1,600 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल

1,600 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग

1,000 रुपये

Also readNEET UG 2025 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो neet.nta.nic.in पर ओपन, अधिसूचना जारी, जानें एग्जाम डेट

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 डेट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 डेट्स की जांच कर सकते हैं-

इवेंट

नीट यूजी 2025 डेट्स

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू

7 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)

नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट

7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)

विवरण में सुधार की तिथि

9-11 मार्च 2025

शुल्क (विदेशी केंद्रों के लिए)

₹9500/-

शहर सूचना की घोषणा

26 अप्रैल 2025 तक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

1 मई 2025 तक

नीट परीक्षा तिथि 2025

4 मई 2025

परीक्षा की अवधि

180 मिनट (03 घंटे)

परीक्षा का समय

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (IST)

परिणाम की घोषणा (संभावित तिथि)

14 जून 2025 तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications