NEET UG 2025 Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 मई को एग्जाम, जानें आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न
Santosh Kumar | February 8, 2025 | 06:00 PM IST | 5 mins read
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try NowNEET UG 2025 Registration Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 कल यानी 7 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 ऑनलाइन भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी 2025 अधिसूचना में नीट परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि, एग्जाम पैटर्न और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 पात्रता, पैटर्न
नीट यूजी 2025 परीक्षा लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है-
|
वर्ग |
नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1,700 रुपये |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस |
1,600 रुपये |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल |
1,600 रुपये |
|
एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग |
1,000 रुपये |
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 डेट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 डेट्स की जांच कर सकते हैं-
|
इवेंट |
नीट यूजी 2025 डेट्स
|
|---|---|
|
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू |
7 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
|
नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट |
7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
|
विवरण में सुधार की तिथि |
9-11 मार्च 2025 |
|
शुल्क (विदेशी केंद्रों के लिए) |
₹9500/- |
|
शहर सूचना की घोषणा |
26 अप्रैल 2025 तक |
|
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना |
1 मई 2025 तक |
|
नीट परीक्षा तिथि 2025 |
4 मई 2025 |
|
परीक्षा की अवधि |
180 मिनट (03 घंटे) |
|
परीक्षा का समय |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (IST) |
|
परिणाम की घोषणा (संभावित तिथि) |
14 जून 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी