Trusted Source Image

NEET UG 2025 Registration (Started) Live: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, लास्ट डेट, फीस

Santosh Kumar | February 8, 2025 | 01:25 PM IST | 7 mins read

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। एनटीए 1 मई 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Back

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

NEET UG 2025 Registration Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना और नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2025 अधिसूचना देख सकते हैं। नीट यूजी 2025 अधिसूचना में परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं।

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 उम्मीदवारों को निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार करना होगा। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 7 मार्च, 2025 तक भरा जाएगा। नीट यूजी 2025 का पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया है।

NEET UG 2025 Exam Date: नीट यूजी 2025 परीक्षा तिथि

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। एनटीए 1 मई 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है।

हालांकि, एनटीए ने उम्मीदवारों को अपने आधार को अपडेट करने और अपने अपार आईडी को एकीकृत करने की सलाह दी है। एनटीए नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड में और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। एनटीए ने अपार आईडी बनाने के लिए एक उपयोगकर्ता गाइड भी जारी किया है।

Also readNEET UG 2025 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो neet.nta.nic.in पर ओपन, अधिसूचना जारी, जानें एग्जाम डेट

NEET UG 2025 Registration: एनटीए नीट यूजी 2025 पात्रता

नीट 2025 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। दूसरी ओर, एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।

साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए। उम्मीदवार नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • पेज पर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
  • निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
  • आवश्यक विवरण के साथ नीट 2025 आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications